फ़ॉलोअर

रविवार, 20 फ़रवरी 2011

नात

माह ए रबीउल अव्वल के मुबारक मौक़े पर एक नात पेश ए ख़िदमत  है

नात
*********
तस्लीम भी करेगी क़यादत रसूल (स.अ.) की
दुनिया समझ चुकी है ज़रूरत रसूल (स.अ.) की
*****
किरदार ऐसा था कि ज़माने के रू ब रू
शफ़्फ़ाफ़ आईने सी थी अज़मत  रसूल (स.अ.) की
*****
आलिम वही है शख़्स कि जो बा अमल रहे
तालीम दे गई हमें फ़ितरत रसूल (स.अ.) की 
*****
मेराज  जब हुई तो  ज़माना समझ गया
किस दर्जा है बलंद इबादत रसूल(स.अ.) की 
*****
अल्लाह के नबी का वो एख़लाक़ था ’शेफ़ा’ 
है आज भी दिलों पे हुकूमत रसूल (स.अ.) की

*******************************************

सोमवार, 24 जनवरी 2011

सलाम

"राह ए हक़"
____________
 
ज़ह्न ओ दिल में गर बसा लें मुस्तफ़ा का रास्ता
ख़ुद ब ख़ुद आए नज़र मुश्किल कुशा का रास्ता

इस तरह शब्बीर के किरदार का क़ाएल हुआ
आख़ेरश हुर छोड़ आया अश्क़िया का रास्ता

बेज़बां नन्हा सा फ़िदिया,, नौ’ए इन्सां ख़ुद चुने
असग़र ए(अ.स.)  ग़ुंचा दहन या हुर्मुला का रास्ता

कर के क़ब्ज़ा नह्र पर तिश्ना वो जब वापस हुआ
आ गया ताज़ीम को बढ़ कर वफ़ा का रास्ता

फूट कर पाओं के छाले रो दिये मज़लूम पर
बेकसी पे ज़ुल्म की इस इंतहा का रास्ता

इक जेहाद ए कर्बला है ,इक जेहाद ए शाम है
ये रह ए अब्बास (अ.स.) ,वो ज़ैनुलएबा (अ.स.) का रास्ता
 _________________________________________________________





गुरुवार, 9 दिसंबर 2010

मुहर्रम के सिलसिले से चंद अश’आर पेश ए ख़िदमत हैं
अश्क ए अज़ा
-_____________________

अल’अतश की थीं सदाएं प न पानी पहुंचा
सब्र वो देखा कि ख़ुद रह गया प्यासा पानी
***********************************
कहीं जो प्यास से बच्चा कोई तड़पता हो 
तसल्ली हो उसे तश्ना दहां की बात करें
***********************************
अल्लह के क़ुर्ब की है तमन्ना तुम्हें अगर
किरदार हो रसूल के अनसार की तरह
**********************************
नहीं ज़माने में ऐसा जरी कोई देखा
वफ़ाएं जिस की वफ़ा को सलाम करती हैं
***********************************
इस तरफ़ सिर्फ़ बहत्तर थे ,उधर थे लाखों
इस तरफ़ शेर अकेला उधर असवार बहुत
**********************************
न इज़न ए जंग मिला ,फिर भी जंग जीत लिया
’शेफ़ा’ ये मा’रेका अब्बास की शजा’अत है
***********************************



बुधवार, 24 नवंबर 2010

बस न जाने क्यों ज़ह्न में एक ख़याल आया और शेर में ढल गया
एक शेर 
_______________
"मैं आसी हूं मगर दुनिया की तूने  ने’मतें  बख़्शीं
कहां से लाऊं शुक्राने  के मैं  अल्फ़ाज़ ऐ मौला"

बुधवार, 20 अक्टूबर 2010

दो शेर

*दो शेर*
_______________
मालिक तेरे अता ओ करम की नहीं है हद
ये दामन ए मुराद तो छोटा ही पड़ गया
**************************************
**************************************

बख़्शे अब्बास ने अल्फ़ाज़ ओ ख़यालात मुझे
और मजालिस ने अता कर दिये जज़्बात मुझे

***************************************
**************************************

शनिवार, 14 अगस्त 2010

इबादत

इबादत
------------------ 
माह ए रमज़ान के मुक़द्दस मौक़े पर एक क़ता हाज़िरे ख़िदमत है 

ये चार दिन जो ख़ुदा ने अता किये हैं यहां 
इबादतों में गुज़ारो यही है राह ए अमां 
ये भूल जाओ कि कुछ नागवार गुज़रा था 
ख़ुलूस का ये समंदर भला मिलेगा कहां 

--------------------------------------------------------------

शुक्रवार, 16 जुलाई 2010

मुतफ़र्रेक़ात

बसिल्सिल ए वेलादत ए इमाम हुसैन (अ.स.)

मुतफ़र्रेक़ात
-----------------
ज़िक्र जब छिड़ गया इबादत का 
लब पे नाम आ गया शहादत का
********************************
हो कोई ज़ात,कोई क़ौम या गिरोह कोई
दरे इमाम खुला है हर इक नफ़स के लिये
*********************************
वतन को छोड़ना जंगल में आ के बस जाना
ये ग़म उठाए थे इस्लाम की बक़ा के लिए
*********************************
फ़र्श ए अज़ा से इल्म की शम’एं जला के उठ
किरदार ए शाह ज़ह्न की इक इरतेक़ा भी है
*********************************
इंसानियत के वास्ते जो इक सबक़ बनी
तारीख़साज़ ऐसी कोई करबला भी है?
********************************
दहशत गरी से पाक है दीन ए मुहम्मदी
इंसानियत तो रूह है दीनी नेसाब की
********************************
रोक ली शब्बीर ने तलवार जब आई नेदा
अए मुजाहिद तेरे इस सब्र ओ क़ेना’अत को सलाम
*************************************